इस रेसिपी से बनी दाल है परिणीति चोपड़ा को पसंद अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की सगाई की चर्चा है, जिसमें उनकी पसंदीदा डिश को मेन्यू में शामिल किया गया है। परिणीति को पंजाबी स्टाइल दाल मखनी काफी पसंद है, आप घर पर लजीज दाल मखनी आसानी से बना सकते हैं। उड़द, राजमा, नमक, मक्खन, जीरा, हरी मिर्च, दालचीनी, लौंग इलायची, प्याज, लहसुन पेस्ट, चिली पाउडर, हल्दी, टमाटर प्यूरी रातभर भीगी उड़द और राजमा को हल्का नमक डालकर प्रेशर कुकर में पका लें, फिर उसके अच्छे से मथ लें। पैन में मक्खन गर्म करके सभी मसाले भूनें, दाल डालकर आवश्यकतानुसार नमक और पानी मिलाकर 10-15 मिनट पकाएं। ऊपर से फ्रेश क्रीम और धनिया पत्ती से गार्निश करके पंजाबी स्टाइल दाल मखनी परोसें। फूड