बकरीद पर बनाएं वेज बिरयानी

अमर उजाला

Thu, 29 June 2023

Image Credit : instagram

जरूरी सामग्री

बासमती चावल – 1 कप, देशी घी – 4 टेबल स्पून, जीरा – 1 टी स्पून, दालचीनी – 1 इंच, लौंग व इलायची – 5-6, प्याज – 2 कटे हुए, गाजर – 1 कटा हुआ, शिमला मिर्च – 1 कटा हुआ
Image Credit : instagram

काली मिर्च – 5-6, तेज पत्ता – 2, अदरक-लहसुन का पेस्ट – 1 टेबल स्पून, लाल मिर्च पाउडर – 1 टी स्पून, हल्दी पाउडर – 1 टी स्पून, गरम मसाला पाउडर – 1 टेबल स्पून, दही – आधा कप

Image Credit : pexel

विधि

सबसे पहले कुकर में कटे हुए प्याज को सुनहरा होने तक भूनकर अलग निकाल लें, इसके बाद कुकर में देशी घी डालकर जीरा, लौंग, इलायची, तेजपत्ता, दालचीनी, काली मिर्च डालकर भूनें
 
Image Credit : pexel

इसमें ऊपर से प्याज डालकर अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर भूनें, मसाले भुन जाने के बाद इसमें कटी हुई सब्जियां डाल दें

Image Credit : pexel

सब्जियों में नमक, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर व गरम मसाला पाउडर डालकर भूनें, ये अच्छे से भुन जाने पर इसमें दही डालकर अच्छी तरह चलाएं 

Image Credit : instagram

अब कुकर में चावल डाल दें और इसे मसालों व सब्जियों के साथ अच्छी तरह मिक्स करें, फिर पानी डालकर बंद कर दें 

Image Credit : instagram

कुकर में एक सीटी लग जाने के बाद गैस कम कर दें  फिर कुछ समय बाद कुकर खोलें, अब इसे रायते के साथ परोसें

Image Credit : social media

बकरीद पर बनाएं ये स्वादिष्ट पकवान

pexel
Read Now