अमर उजाला
Mon, 18 July 2022
कई लोगों के घर में लहसुन-प्याज का सेवन नही होता है
ऐसे में आप आलू टमाटर की सब्जी को बिना लहसुन प्याज के भी स्वादिष्ट बना सकती हैं
आज हम आपको बिना लहसुन प्याज की टेस्टी सब्जी की आसान रेसिपी बताएगें
आलू टमाटर की सब्जी बनाने के लिए आपको चाहिए- मध्मय आकार के आलू, 3 लाल टमाटर , सरसों का तेल, जीरा, हरी मिर्च, लाल मिर्च, हल्दी, नमक, धनिया पाउडर
कसूरी मेथी, गरम मसाला, हरा धनिया, तेजपत्ता, दो लौंग, दो से तीन काली मिर्च, एक बड़ी इलायची
सबसे पहले आलू उबाल कर अलग रख दें, आलू जब ठंडे हो जाए तो इन्हें छीलकर बड़े टुकड़ों में कर लें
This browser does not support the video element.
अब टमाटर को धोकर टुक़ड़ों में काट लें
This browser does not support the video element.
जब ये गर्म हो जाए तो सबसे पहले जीरा चटका कर साथ में इलायची, तेजपत्ता, लौंग, काली मिर्च, बडी इलायची जैसे सारे खड़े मसालों को डाल दें
This browser does not support the video element.
फिर फ्राईपेन में कटे हुए टमाटर को डाल दें, जब टमाटर गलने लगे तो इसमे हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर डालकर भूनें
जब ये तेल छोड़ने लगे तो इसमे पानी डाल कर आलू डाल दें, सबसे आखिर में गरम मसाला, कसूरी मेथी नमक डालकर कुछ देर ढंककर पकने दें
तैयार है स्वादिष्ट आलू टमाटर की सब्जी, हरा धनिया डालकर गार्निश करके गर्मागर्म पूरियों के साथ सर्व करें
ऐसे बनाएं वेज उपमा