हल्दी वाला दूध पीने के नुकसान हल्दी में करक्यूमिन नाम का कंपाउंड पाया जाता है, अधिक सेवन से उल्टी और दस्त की शिकायत हो सकती है। दूध में हल्दी मिलाकर अधिक पीने से पेट में दर्द, सूजन, अकड़न और ऐंठन हो सकती है। करक्यूमिन से एलर्जी होने के कारण हल्दी वाला दूध पीने से त्वचा में रैशेज, दाने निकलना और सांस फूलने की समस्या हो सकती है। अधिक हल्दी वाले दूध का सेवन आयरन की कमी का कारण बन सकता है। गर्भवती को हल्दी वाला दूध नहीं पीना चाहिए, क्योंकि इसकी तासीर गर्म होती है। अधिक हल्दी वाले दूध का सेवन लिवर को कमजोर बना सकता है। लाइफस्टाइल