सर्दियों में नहाने के पानी में मिलाएं ये चीजें, मिलेगी ग्लोइंग स्किन सर्दियों में ठंडी हवाएं त्वचा की नमी छीन लेती हैं, जिससे स्किन रूखी और बेजान लगने लगती है। लेकिन अगर आप रोजाना नहाने के पानी में कुछ प्राकृतिक चीज़ें मिला लें तो आपकी त्वचा नरम, चमकदार और हेल्दी बनी रह सकती है। पानी में कुछ बूंदें गुलाब जल या ग्लिसरीन की डालें, ये स्किन को मॉइस्चराइज़ रखते हैं। थोड़ा नींबू रस या एलोवेरा जेल मिलाने से डेड स्किन हटती है और निखार आता है। एक चुटकी सेंधा नमक या नीम के पत्ते डालने से शरीर डिटॉक्स होता है और इंफेक्शन से बचाव होता है। चाहें तो कुछ बूंदें नारियल तेल या बादाम तेल की भी मिला सकती हैं, ये सर्दियों में नेचुरल बाडी लोशन का काम करते हैं। लाइफस्टाइल