सूख रहे तुलसी के पौधे को हरा-भरा करने के तरीके तुलसी के पौधे का धार्मिक महत्व है, साथ ही ये औषधीय गुणों से युक्त होती है सर्दियों में ओस के कारण तुलसी के पौधे के सूखने या पत्तियां झड़ने की संभावना अधिक रहती है अगर तुलसी का पौधा सूख रहा हो तो पौधे को दूसरे गमले में शिफ्ट कर दें गमले में पानी निकलने के लिए सही जगह होनी चाहिए, ताकि पौधा जड़ से गीला होकर खराब न हो मिट्टी के साथ मौरंग की एक लेयर गमले में डालें, दोनों का अनुपात 50-50 फीसदी हो जिस मिट्टी का उपयोग कर रहे हैं, उसमें थोड़ा खाद मिला लें लाइफस्टाइल