घर पर गुड़हल का पेड़ है तो सर्दियों में रखें इन बातों का ध्यान पौधे को ऐसी जगह रखें जहाँ कम से कम 6-7 घंटे सीधी धूप आए अगर तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे है तो गमले वाले पौधे को घर के अंदर किसी धूप वाली जगह पर रख दें। सर्दियों में मिट्टी जल्दी नहीं सूखती है, इसलिए जब मिट्टी ऊपर से 2-3 इंच सूखी लगे तभी पानी दें। सर्दियों में खाद न दें, जब तक कि नई कोंपलें न निकलने लगें सर्दियों से पहले पौधे की छंटाई कर दें, इससे पौधा सर्दियों में खुद को बेहतर तरीके से एडजस्ट कर पाता है। लाइफस्टाइल