अमर उजाला
Tue, 7 October 2025
आज के डिजिटल युग में हमारी आंखें लगातार स्मार्टफोन, कंप्यूटर और लैपटॉप की स्क्रीन पर टिकी रहती हैं।
इससे आंखों में थकान, सूखापन और तनाव जैसी समस्याएं पैदा होती हैं, जिसे 'डिजिटल आई स्ट्रेन' कहते हैं।
इसी समस्या से बचने के लिए '20-20-20 नियम' बनाया गया है, जो हमारी आंखों को आराम देने का एक सरल और प्रभावी तरीका है।
इस नियम के मुताबिक, हर 20 मिनट के बाद अपनी स्क्रीन से नजर हटाकर 20 फीट (लगभग 6 मीटर) दूर किसी चीज को देखें और 20 सेकंड के लिए देखते रहें।
इस छोटे से ब्रेक से आंखों की मांसपेशियों को आराम मिलता है और वे फिर से काम करने के लिए तैयार हो जाती हैं।
इस नियम का पालन करने से यह दबाव कम होता है, जिससे आंखों का सूखापन और थकान दूर होती है।
रोज टहलने से आपके मानसिक स्वास्थ्य को मिलते हैं ये बड़े फायदे