अमर उजाला
Tue, 14 November 2023
वैश्विक स्तर पर डायबिटीज रोग को लेकर जागरूकता बढ़ाने के लिए 14 नवंबर को विश्व मधुमेह दिवस मनाया जाता है।
कुछ लक्षणों के माध्यम से आप पता लगा सकते हैं कि कहीं आपको भी तो डायबिटीज नहीं है?
रक्त में अतिरिक्त शुगर होने से किडनी को इसे फिल्टर करने के लिए मेहनत करनी पड़ती है, जिससे अधिक मूत्र उत्पादित होता है।
बार-बार पेशाब आने से शरीर में पानी की कमी हो सकती है, जिससे आपको अत्यधिक प्यास लगने लगती है।
अगर आपका वजन बिना किसी कारण के तेजी से कम हो रहा है तो इसे भी डायबिटीज का एक संकेत माना जा सकता है।
Diabetes Day 2023: इन कारणों से भी बढ़ सकता है आपका शुगर लेवल