इस तरह छुड़ाएं धूम्रपान की आदत उन लोगों की संगत छोड़ दें जो आपको धूम्रपान की ओर आकर्षित करते हैं। धूम्रपान छोड़ने के लिए दृढ़ निश्चय कर लें। मजबूत इच्छाशक्ति ही धूम्रपान से दूर रख सकती है। धूम्रपान छोड़ने के लिए बालासन, सेतुबंधासन, भुजंगासन और सर्वांगासन योगाभ्यास करें। धूम्रपान छोड़ना चाहते हैं तो नियमित नींबू पानी का सेवन करें। सिगरेट या तंबाकू की तलब आने पर अदरक के छोटे टुकड़े में नींबू का रस और काला नमक डालकर चूसें। धूम्रपान करने का मन करें तो सौंफ का सेवन करें। गुटखे की लत से बचने के लिए थोड़ी थोड़ी देर में अजवाइन मुंह में डालें। हेल्थ