अमर उजाला
Sun, 5 October 2025
मानसिक स्वास्थ्य की समस्याएं सभी उम्र के लोगों में देखी जा रही हैं। कुछ आदतें ये दिक्कतें बढ़ा देती हैं।
सिगरेट की आदत तनाव और एंग्जाइटी बढ़ाती है। इसमें मौजूद निकोटिन लंबे समय में तनाव और चिंता बढ़ाता है।
धूम्रपान करने वालों में स्ट्रेस की समस्या का खतरा भी अधिक हो सकता है।
निकोटिन से मस्तिष्क में रसायनिक संतुलन भी बिगड़ता है, जिससे मूड अस्थिर हो जाता है।
धूम्रपान नींद की गुणवत्ता को प्रभावित करता है और नींद की कमी को मानसिक रोगों का कारण माना जाता है।
धूम्रपान की स्थिति पैनिक अटैक और एंग्जाइटी अटैक के खतरे को बढ़ा देती है।
आहार में ओमेगा-3 वाली चीजें शामिल करने के फायदे