अमर उजाला
Fri, 26 September 2025
सिगरेट पीना दिल की सेहत के लिए सबसे खतरनाक आदतों में से एक है।
यह धीरे-धीरे हृदय की कार्यप्रणाली को कमजोर कर देता है। आप भी तो ये गलती नहीं कर रहे हैं?
सिगरेट का धुआं कोलेस्ट्रॉल और टॉक्सिन्स को बढ़ाता है, जिससे धमनियां संकरी हो जाती हैं।
सिगरेट में मौजूद निकोटीन ब्लड प्रेशर और हार्ट रेट दोनों को असामान्य रूप से बढ़ा देता है।
सिगरेट पीने से खून की चिपचिपाहट बढ़ती है, जिससे हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है।
सिगरेट के धुंआ में मौजूद कार्बन मोनोऑक्साइड खून में ऑक्सीजन को कम कर सकती है, जिसका नकारात्मक असर होता है।
लंबे समय तक धूम्रपान से हार्ट के पंपिंग की क्षमता घट जाती है।
टमाटर खाने से किन बीमारियों से बचाव होता है?