अमर उजाला
Thu, 13 November 2025
ब्लड शुगर बढ़ने की समस्या खतरनाक है। ये कई अन्य बीमारियों को भी बढ़ा सकती है।
यही कारण है कि डायबिटीज रोगियों को शुगर कंट्रोल रखने पर विशेष ध्यान देते रहना चाहिए।
डायबिटीज अगर कंट्रोल न रहे तो इससे हार्ट अटैक, हाई ब्लड प्रेशर और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है।
डायबिटीज आंखों की रक्त नलिकाओं को नुकसान पहुंचाती है, जिससे कम दिखने लगता है।
डायबिटीज रोगियों में नर्व डैमेज का खतरा रहता है। नसों को नुकसान होने से हाथ-पैर में झनझनाहट, सुन्नपन या दर्द हो सकता है।
शुगर हाई रहने के कारण डायबिटिक फुट की बीमारी हो सकती है। जिससे पैर के हिस्से खराब होने लगते हैं, इन्हें काटना पड़ सकता है।
डायबिटीज में सबसे फायदेमंद सब्जी कौन सी है?