अमर उजाला
Thu, 13 June 2024
रक्तदान को महादान माना जाता है। सभी स्वस्थ लोगों को नियमित रक्तदान करना चाहिए।
अध्ययनों के मुताबिक रक्तदान करने से आपके भावनात्मक और शारीरिक स्वास्थ्य को लाभ होता है।
2017 के एक अध्ययन से पता चलता है कि नियमित रक्तदान से हृदय रोगों का खतरा कम किया जा सकता है।
नियमित रक्तदान से रक्तचाप भी कम होता है, जिससे हृदय से संबंधित गंभीर समस्याओं से बचा जा सकता है।
शरीर में आयरन के स्तर को ठीक बनाए रखने में भी रक्तदान करने के लाभ हैं।
रक्तदान करने से नवीन रक्त कोशिकाओं का निर्माण तेजी से होता है।
रक्तदान से कोलेजन का विघटन कम होता है, जिससे त्वचा स्वस्थ बनी रहती है।
कोलेस्ट्रॉल में फायदेमंद है काजू?