डायबिटीज के मरीज जरूर खाएं ये सब्जियां, दूर होगी शुगर बढ़ने की चिंता

अमर उजाला

Tue, 17 December 2024

Image Credit : Freepik.com

शुगर को कंट्रोल रखने के लिए खान-पान को ठीक रखना बहुत जरूरी है। आहार में कुछ सब्जियां-फल जरूर शामिल करें।

Image Credit : Freepik.com

सर्दियों की कुछ सब्जियां आपके लिए बेहद लाभदायक हो सकती हैं। इन्हें आहार का हिस्सा बनाएं।

Image Credit : Freepik.com

मेथी के साग और सीड्स को आहार में शामिल करें। मेथी के पत्तों में शुगर को नियंत्रित करने वाले गुण होते हैं।

Image Credit : Freepik.com

मेथी फाइबर से भरपूर होती है और इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है जो इसे शुगर के साथ पाचन के लिए भी फायदेमंद बनाती है।

Image Credit : Freepik.com

आहार में पालक को शामिल करें। ये लो कैलोरी होने के साथ आयरन और कई विटामिन्स का अच्छा स्रोत है।

Image Credit : Freepik.com

पालक में ल्यूटिन और जेक्सैंथिन जैसे तत्व होते हैं, जो सूजन को कम करते हैं और हृदय को स्वस्थ रखते हैं।

Image Credit : Freepik.com

ब्रोकली खाना भी आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। फाइबर और प्रोटीन का अच्छा स्रोत होने के कारण ये शुगर रोगियों के लिए फायदेमंद है।

Image Credit : Freepik.com
गाजर लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाली सब्जी है। इससे शुगर कंट्रोल रखने के साथ आंखों की दिक्कतें भी कम होती हैं।
Image Credit : Freepik.com

सर्दियों में आपको डिहाइड्रेशन से बचाएंगी ये फल-सब्जियां, जरूर खाइए

Freepik.com
Read Now