अमर उजाला
Fri, 31 January 2025
अच्छी सेहत के लिए ऐसे आहार का सेवन करें जो विटामिन्स और पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं।
विटामिन-ई हमारी सेहत के लिए बहुत आवश्यक है। यह त्वचा, बाल, हृदय, आंखों और प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए फायदेमंद है।
विटामिन-ई की कमी से त्वचा की समस्याएं, बाल झड़ने, इम्युनिटी में कमजोरी जैसी दिक्कतें हो सकती हैं।
कैप्सूल्स की जगह विटामिन-ई की पूर्ति के लिए पौष्टिक चीजों का सेवन किया जाना चाहिए।
बादाम और अखरोट विटामिन-ई का बेहतरीन स्रोत हैं। इनमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट त्वचा-बालों के लिए फायदेमंद हैं।
सूरजमुखी के बीज से भी आप विटामिन-ई प्राप्त कर सकते हैं। इससे आपको कई प्रकार के लाभ हो सकते हैं।
हरी पत्तेदार सब्जियों और एवोकाडो जैसे फलों का सेवन करना भी आपकी सेहत के लिए फायदेमंद है।
छिलके सहित खाएं ये फल, मिलेंगे ज्यादा लाभ