विटामिन-ई कैसे प्राप्त करें?

अमर उजाला

Fri, 31 January 2025

Image Credit : freepik.com

अच्छी सेहत के लिए ऐसे आहार का सेवन करें जो विटामिन्स और पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं।

Image Credit : Freepik.com

विटामिन-ई हमारी सेहत के लिए बहुत आवश्यक है।  यह त्वचा, बाल, हृदय, आंखों और प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए फायदेमंद है।

Image Credit : Freepik.com

विटामिन-ई की कमी से त्वचा की समस्याएं, बाल झड़ने, इम्युनिटी में कमजोरी जैसी दिक्कतें हो सकती हैं।

Image Credit : Adobe stock

कैप्सूल्स की जगह विटामिन-ई की पूर्ति के लिए पौष्टिक चीजों का सेवन किया जाना चाहिए।  

Image Credit : Freepik.com

बादाम और अखरोट विटामिन-ई का बेहतरीन स्रोत हैं। इनमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट त्वचा-बालों के लिए फायदेमंद हैं।

Image Credit : Freepik.com

सूरजमुखी के बीज से भी आप विटामिन-ई प्राप्त कर सकते हैं। इससे आपको कई प्रकार के लाभ हो सकते हैं।

Image Credit : freepik.com

हरी पत्तेदार सब्जियों और एवोकाडो जैसे फलों का सेवन करना भी आपकी सेहत के लिए फायदेमंद है। 

Image Credit : Freepik.com
विटामिन-ई युक्त खाद्य पदार्थों के साथ हेल्दी फैट जैसे ऑलिव ऑयल का भी सेवन करें, ताकि इसका अवशोषण बेहतर हो सके।
Image Credit : Freepik.com

छिलके सहित खाएं ये फल, मिलेंगे ज्यादा लाभ

freepik.com
Read Now