आप भी तो नहीं खाते हैं बहुत ज्यादा मीठा?

अमर उजाला

Wed, 2 July 2025

Image Credit : Adobe

अगर आप बहुत ज्यादा चीनी खाते हैं, तो यह आपकी सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। 

Image Credit : Freepik.com

चीनी न केवल वजन बढ़ाती है, बल्कि कई गंभीर बीमारियों का कारण भी बन सकती है। 

Image Credit : Freepik.com

ज्यादा चीनी खाने से शरीर में अतिरिक्त कैलोरी जमा होती है, जिससे मोटापा बढ़ता है। 

Image Credit : Adobe stock photos
अत्यधिक चीनी खाने से इंसुलिन रेसिस्टेंस बढ़ता है, जिससे ब्लड शुगर लेवल बिगड़ सकता है और टाइप-2 डायबिटीज होने का खतरा रहता है।
Image Credit : Freepik.com
चीनी का अधिक सेवन कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर को भी प्रभावित कर सकती है, जिससे दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।
Image Credit : adobe stock images

ज्यादा चीनी खाना लिवर को फैटी बना सकता है, जिससे नॉन-अल्कोहोलिक फैटी लिवर डिजीज हो सकती है।

Image Credit : Adobe stock

अधिक चीनी खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है, जिससे बार-बार बीमार पड़ने का खतरा रहता है।

Image Credit : Freepik.com

शोध बताते हैं कि ज्यादा चीनी का सेवन डिप्रेशन और एंग्जायटी को बढ़ा सकती है। 
Image Credit : Freepik.com

सिर्फ दाल नहीं, इन चीजों में भी होता है भरपूर प्रोटीन

Freepik.com
Read Now