अमर उजाला
Thu, 6 February 2025
अगर आप बहुत ज्यादा चीनी खाते हैं, तो यह आपकी सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।
चीनी न केवल वजन बढ़ाती है, बल्कि कई गंभीर बीमारियों का कारण भी बन सकती है।
चीनी का अधिक सेवन कोलेस्ट्रॉल-ब्लड प्रेशर को भी प्रभावित कर सकता है, जिससे दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।
ज्यादा चीनी खाना लिवर को फैटी बना सकता है, जिससे नॉन-अल्कोहलिक फैटी लिवर डिजीज हो सकता है।
मीठे खाद्य पदार्थ बैक्टीरिया को बढ़ावा देते हैं, जिससे दांतों में सड़न और मसूड़ों की समस्याएं हो सकती हैं।
अधिक चीनी खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है, जिससे बार-बार बीमार पड़ने का खतरा रहता है।
शोध बताते हैं कि ज्यादा चीनी का सेवन डिप्रेशन-एंग्जायटी को बढ़ा सकती है।
रोज चुकंदर खाने के जान लीजिए ये 8 फायदे