अमर उजाला
Wed, 27 November 2024
सर्दियों में धूप सेंकना न केवल शरीर को गर्माहट देता है, बल्कि यह कई स्वास्थ्य लाभ भी प्रदान करता है।
धूप में समय बिताने से शरीर में एंटीमाइक्रोबियल पेप्टाइड्स का उत्पादन बढ़ता है, जो संक्रमण और बीमारियों से लड़ने में मदद करता है।
सर्दियों में धूप सेंकना सर्दी-खांसी और फ्लू से बचाव में भी सहायक है।
सुबह की हल्की धूप त्वचा के लिए फायदेमंद होती है। इससे एक्जिमा और मुंहासे जैसी समस्याएं कम होती हैं।
हार्मोनल संतुलन बनाए रखने के लिए भी सूर्य की रोशनी के संपर्क में रहना जरूरी है।
धूप में समय बिताने से इंसुलिन संवेदनशीलता बढ़ती है, जिससे ब्लड शुगर भी नियंत्रित रहता है।
ये आदतें शरीर से सोख लेंगी विटामिन-डी, हो जाइए सावधान