धूम्रपान के इन दुष्प्रभावों को जानना जरूरी

अमर उजाला

Sun, 2 June 2024

Image Credit : istock

धूम्रपान सेहत के लिए हानिकारक है। पर कितना, क्या आप जानते हैं?

Image Credit : istock
धूम्रपान को आमतौर पर फेफड़ों से संबंधित बीमारियों से जोड़कर देखा जाता है। पर इसके और भी कई नुकसान हो सकते हैं।
Image Credit : istock

धूम्रपान से शरीर पर दीर्घकालिक नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है, जिसमें हृदय रोग, कैंसर और मधुमेह शामिल हैं।
Image Credit : istock

धूम्रपान आपके पूरे शरीर में सूजन बढ़ा सकता है जिसका प्रतिरक्षा प्रणाली पर नकारात्मक असर देखा जाता है।

Image Credit : istock

धूम्रपान कई प्रकार के कैंसर जैसे मूत्राशय का कैंसर, सर्वाइकल कैंसर, लिवर कैंसर का प्रमुख कारण माना जाता है।

Image Credit : istock

धूम्रपान की आदत तंत्रिका तंत्र के लिए हानिकारक है। इससे तनाव-चिंता और मस्तिष्क के कई रोगों का खतरा हो सकता है।

Image Credit : istock

ये आपकी दृष्टि और ऑप्टिक नर्व्स को भी प्रभावित करती है। इससे कम दिखाई देने जैसी समस्या भी हो सकती है।

Image Credit : istock

पाचन के लिए बहुत लाभप्रद हैं ये आसान उपाय

istock
Read Now