धूम्रपान करने वाले जरूर जान लें ये बातें

अमर उजाला

Wed, 9 April 2025

Image Credit : Amar ujala
धूम्रपान की आदत सेहत के लिए कई प्रकार से हानिकारक है। आप भी सिगरेट पीते हैं तो सावधान हो जाइए।
Image Credit : Freepik.com

विशेषज्ञ सिगरेट को एक धीमा जहर बताते हैं जो शरीर को अंदर से खोखला कर देती है। 

Image Credit : freepik.com

धूम्रपान से कैंसर, हृदय रोग और कई अन्य गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। 
Image Credit : Freepik.com
सिगरेट में मौजूद कार्सिनोजेनिक तत्व फेफड़ों को गंभीर नुकसान पहुंचाते हैं। ऐसे लोगों में फेफड़ों के कैंसर का खतरा 30 गुना ज्यादा होता है।
Image Credit : Adobe Stock

सिगरेट पीने से शरीर में निकोटीन और टार की मात्रा बढ़ती है, जिससे धमनियां संकरी हो जाती हैं। इससे हार्ट अटैक हो सकता है।

Image Credit : Adobe Stock
धूम्रपान से रक्त वाहिकाओं को नुकसान पहुंचाता है, जिससे मस्तिष्क में ऑक्सीजन की आपूर्ति बाधित हो सकती है और स्ट्रोक हो सकता है।
 
Image Credit : Freepik.com

सिगरेट का धुआं सीधे मुंह और गले के संपर्क में आता है, जिससे ओरल और गले का कैंसर हो सकता है।

Image Credit : Freepik.com

धूम्रपान इंसुलिन प्रतिरोध को भी बढ़ाने वाली आदत है, जिससे टाइप-2 डायबिटीज हो सकता है।

Image Credit : Freepik.com

साइलेंट किलर हैं ये बीमारियां, आप भी तो नहीं हैं शिकार?

Adobe stock photos
Read Now