अमर उजाला
Tue, 17 February 2026
क्या आप भी रात में अक्सर देर से यानी 11-12 बजे के बाद सोते हैं?
ये आदत शरीर की जैविक घड़ी को बिगाड़ देती है, जिसके कई नुकसान हो सकते हैं।
रात में देर से सोने से नींद का प्राकृतिक चक्र बिगड़ जाता है, जिससे शरीर को आराम नहीं मिल पाता।
देर रात तक जागने से मेलाटोनिन-कोर्टिसोल जैसे हार्मोन प्रभावित होते हैं, जिससे स्ट्रेस-एंग्जायटी बढ़ती है।
अध्ययनों के अनुसार, जो लोग रोज देर से सोते हैं उनमें मोटापा बढ़ने का खतरा ज्यादा होता है।
देर से सोने वालों में हाई ब्लड प्रेशर और हृदय रोगों का खतरा भी अधिक देखा जाता है।
नींद पूरी न होने से दिमाग पर असर पड़ता है, जिससे याददाश्त कमजोर होती है।
शरीर के लिए क्यों जरूरी है आयोडीन?