भोजन के तुरंत बाद क्यों नहीं नहाना चाहिए?

अमर उजाला

Sat, 5 July 2025

Image Credit : Freepik

भोजन के तुरंत बाद नहाना एक ऐसी आदत है, जिसे आयुर्वेद और आधुनिक चिकित्सा दोनों ही स्वास्थ्य के लिए हानिकारक माना जाता है। 

Image Credit : Freepik

यह पाचन तंत्र, रक्त संचार और समग्र स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। 
 

Image Credit : Freepik.com

जब हम भोजन करते हैं, तो हमारे शरीर का ब्लड सर्कुलेशन पाचन क्रिया में मदद करने के लिए पेट और आंतों की ओर बढ़ता है। 
 

Image Credit : Freepik.com

भोजन के बाद पाचन तंत्र को भोजन को तोड़ने और पोषक तत्वों को अवशोषित करने के लिए रक्त प्रवाह की आवश्यकता होती है। 
 

Image Credit : freepik.com

अब भोजन के बाद नहाने से शरीर का तापमान अचानक बदलता है, जिससे रक्त प्रवाह त्वचा की ओर घूम जाता है। इससे पाचन प्रक्रिया धीमी पड़ती है, जिसके अपच, गैस, ब्लोटिंग या पेट में भारीपन हो सकता है।
 

Image Credit : Adobe stock

इसीलिए भोजन के तुरंत बाद नहीं नहाना चाहिए, कम से कम 2 घंटे का गैप रखना चाहिए।  

Image Credit : Adobe Stock

रोज एक कटोरी दही खाने से मिलते हैं ये तीन बड़े फायदे

Adobe stock
Read Now