अमर उजाला
Wed, 19 February 2025
पोटैशियम हमारे शरीर के लिए एक आवश्यक खनिज है, जो कई शारीरिक कार्यों को नियंत्रित करता है।
यह हृदय, मांसपेशियों, तंत्रिका तंत्र और किडनी को स्वस्थ रखने के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।
पोटैशियम की कमी से कमजोरी, मांसपेशियों में ऐंठन और ब्लड प्रेशर जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
संतुलित आहार में पोटैशियम युक्त चीजों को शामिल करने से शरीर स्वस्थ और ऊर्जावान बना रहता है।
पोटैशियम शरीर में कैल्शियम के संतुलन को बनाए रखता है, जिससे हड्डियों की मजबूती बनी रहती है।
पर्याप्त मात्रा में पोटैशियम वाले आहार लेने से मस्तिष्क के रक्त प्रवाह में सुधार होता है, जिससे स्ट्रोक का जोखिम कम होता है।
पोटैशियम वाली चीजों के लिए आलू, पालक, एवोकाडो, संतरा जैसी चीजों का सेवन करना लाभकारी माना जाता है।
एक दिन में कितने अंडे खाना ठीक है?