इस वजह से पपीता को माना जाता है बेहतर सेहत का खजाना

अमर उजाला

Sun, 10 March 2024

Image Credit : iStock
पपीता स्वास्थ्य के लिए अत्यंत पौष्टिक फलों में से एक है, ये एंटीऑक्सीडेंट और कई विटामिन्स का स्रोत भी है।
Image Credit : Pexels

अध्ययनों में पपीता खाने के हृदय रोग, मधुमेह, कैंसर और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं में विशेष लाभ देखे गए हैं।

Image Credit : iStock

पपीता को सुपरफूड माना जाता है, ये आपकी आंखों, हार्ट और मेटाबॉलिज्म को ठीक रखने में सहायक है।

Image Credit : iStock

पपीते में पाया जाने वाला एंटीऑक्सीडेंट जेक्सैंथिन हानिकारक नीली रोशनी की किरणों को फिल्टर करके आंखों की रक्षा करता है।

Image Credit : pexels

अस्थमा रोगियों के लिए भी ये फल काफी लाभप्रद माना जाता है। पपीता आपमें अस्थमा को ट्रिगर होने से बचा सकता है।

Image Credit : Istock

ये बीटा-कैरोटीन जैसे एंटीऑक्सीडेंट का अच्छा स्रोत है जिसे कैंसर के खतरे से बचाव में लाभकारी पाया गया है।
Image Credit : Istock

कैंसर एपिडेमियोलॉजी एंड प्रिवेंशन जर्नल में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार, ये पुरुषों में प्रोस्टेट कैंसर के खतरे को कम कर सकता है।

Image Credit : istock

इन खाद्य पदार्थों में भर-भर के होता है एंटीऑक्सीडेंट

iStock
Read Now