अमर उजाला
Thu, 25 April 2024
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए ओमेगा-3 फैटी एसिड अति आवश्यक पोषक तत्वों में से एक है।
ओमेगा-3 फैटी एसिड का मुख्य लाभ आपके ट्राइग्लिसराइड्स को कम करना है।
ओमेगा-3 शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है। इसे कार्डियोवस्कुलर और एंडोक्राइन सिस्टम के लिए फायदेमंद माना जाता है।
अध्ययनों से पता चलता है कि ओमेगा-3 वाली चीजों का सेवन करने वालों में ब्लड क्लॉटिंग का खतरा कम होता है।
शोधकर्ताओं ने बताया ओमेगा-3 वाले फूड्स कैंसर, अल्जाइमर रोग और आंखों की बीमारियों से भी सुरक्षा देते हैं।
सूखे मेवे, ब्रोकली, फैटी फिश और चिया सीड्स में इसकी भरपूर मात्रा पाई जाती है।
पेट की चर्बी गलाने में मदद कर सकती हैं ये चीजें