अमर उजाला
Mon, 27 January 2025
प्रोटीन-विटामिन्स की ही तरह मैग्नीशियम भी हमारे शरीर के लिए आवश्यक पोषक तत्व है।
शरीर में मैग्नीशियम की कमी (हाइपोमैग्नीसीमिया) कई स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकती है।
मैग्नीशियम मांसपेशियों के संकुचन नियंत्रित करता है। इसकी कमी से मांसपेशियों में ऐंठन और कमजोरी हो सकती है।
मैग्नीशियम हृदय की सेहत के लिए भी आवश्यक है। इसकी कमी से दिल की धड़कन में अनियमितता और ब्लड प्रेशर की दिकक्त हो सकती है।
तनाव और मानसिक स्वास्थ्य को ठीक रखने के लिए भी ये पोषक तत्व बहुत आवश्यक माना जाता है।
जिन लोगों में मैग्नीशियम की कमी होती है उनमें हड्डियों की कमजोरी और ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा अधिक होता है।
संतरा खाने के क्या-क्या फायदे हैं?