अमर उजाला
Mon, 20 January 2025
चीनी को सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक माना जाता है इसके बजाय गुड़ का सेवन करना अच्छा विकल्प है।
गुड़ विटामिन्स और खनिजों से भरपूर होता है। इसे आहार में शामिल करके कई लाभ हो सकते हैं।
गुड़ में डाइजेस्टिव एंजाइम्स होते हैं, जो पाचन को बेहतर बनाते हैं।
पेट की गड़बड़ियों जैसे एसिडिटी और कब्ज को दूर करने के लिए भी गुड़ खाना लाभदायक है।
गुड़ आपकी इम्युनिटी को बढ़ाने में भी मदद करता है। इसमें आयरन, मैग्नीशियम और सेलेनियम जैसे खनिज होते हैं।
खून में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ाने के लिए भी गुड़ लाभकारी है क्योंकि ये आयरन का अच्छा स्रोत है।
लिवर की सफाई करने और शरीर से हानिकारक तत्वों को बाहर निकालने में भी गड़ खाने के फायदे हैं।
बच्चों का दिमाग तेज करने के लिए क्या खिलाएं?