अमर उजाला
Fri, 27 June 2025
अच्छी सेहत चाहते हैं तो खान-पान में सुधार बहुत जरूरी हो जाता है। कुछ चीजें सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकती हैं।
नमक का अधिक सेवन हाई ब्लड प्रेशर का कारण बनता है, जिससे हृदय रोगों का खतरा बढ़ता है।
अधिक नमक हृदय की धमनियों को नुकसान पहुंचाता है, जिससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बढ़ता है।
इसी तरह से ज्यादा चीनी का सेवन शरीर में फैट के रूप में जमा होने लगता है, जिससे वजन बढ़ता है।
ज्यादा चीनी खाने से शरीर की इंसुलिन पर प्रतिक्रिया कमजोर हो जाती है, जिससे डायबिटीज हो सकती है।
अधिक चीनी कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स को भी बढ़ाती है, जो हृदय रोगों का कारण बनती है।
खाने में तेल की मात्रा कम करने के क्या लाभ हैं?