अमर उजाला
Tue, 8 July 2025
ग्रीन-टी अपने एंटीऑक्सीडेंट गुणों के कारण काफी पसंद की जाती रही है। इसके रोजाना सेवन की सलाह दी जाती है।
दिन में दो-तीन कप ग्रीन टी पर्याप्त हैं। क्या आप जानते हैं कि इसके अधिक सेवन के कई नुकसान भी हो सकते हैं?
ज्यादा ग्रीन टी पीने से पेट में एसिड बढ़ता है, जिससे एसिडिटी, पेट दर्द और मतली हो सकती है।
ग्रीन टी में मौजूद कैफीन नींद को प्रभावित कर सकती है। अधिक मात्रा में पीने से अनिद्रा या नींद की गुणवत्ता खराब हो सकती है।
ग्रीन टी के अधिक सेवन से लिवर पर अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है। इसके दीर्घकालिक नुकसान हो सकते हैं।
ग्रीन टी में मौजूद कुछ यौगिक ब्लड प्रेशर को कम कर सकते हैं। अधिक सेवन आपका ब्लड प्रेशर लो कर सकता है।
मानसून के दिनों में कहीं आंखों में न हो जाए संक्रमण?