फॉरेस्ट बाथिंग का अर्थ है प्रकृति और पेड़- पौधों के सानिध्य में रहकर उसे अपनी सभी इंद्रियों से महसूस करना।
Image Credit : Adobe Stock
आज की भागदौड़ भरी डिजिटल जिंदगी में मानसिक और शारीरिक शांति के लिए यह एक शक्तिशाली थेरेपी साबित हो रही है।
Image Credit : Adobe Stock
तनाव में कमी
जब हम पेड़ों के बीच समय बिताते हैं, तो शरीर में तनाव बढ़ाने वाले हार्मोन 'कोर्टिसोल' का स्तर तेजी से गिरता है। इससे एंग्जायटी व डिप्रेशन के लक्षण कम होते हैं।
Image Credit : Adobe Stock
हृदय स्वास्थ्य
प्रकृति के बीच रहने से ब्लड प्रेशर संतुलित रहता है और हृदय की गति संतुलित रहती है, जिससे हार्ट अटैक का जोखिम कम होता है।
Image Credit : Freepik.com
एकाग्रता और रचनात्मकता
डिजिटल उपकरणों से दूर रहकर प्रकृति को देखने और सुनने से 'अटेंशन फटीग' दूर होती है और सोचने की शक्ति बढ़ती है।
Image Credit : Adobe Stock
क्या करें?
सप्ताह में एक बार भी कुछ घंटे मोबाइल बंद करके किसी बाग या जंगल में बिताना आपकी मानसिक और शारीरिक सेहत के लिए किसी 'रिबूट' बटन की तरह काम करता है।
Image Credit : instagram
सुबह की ये आदत पाचन से लेकर वजन घटाने तक में लाभकारी