अमर उजाला
Thu, 15 August 2024
कोलेस्ट्रॉल बढ़ना शरीर के लिए कई प्रकार से नुकसानदायक है। इसका सबसे ज्यादा खतरा हृदय स्वास्थ्य को होता है।
शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के संकेत अक्सर स्पष्ट नहीं होते, पर कुछ लक्षणों पर ध्यान देना जरूरी है।
हाई कोलेस्ट्रॉल के कारण धमनियों में प्लाक जमा होने लगता है, जिससे रक्त प्रवाह बाधित होने के कारण सीने में दर्द हो सकता है।
रक्त प्रवाह में रुकावट होने के कारण हाथ और पैरों में ठंडक या सुन्नता महसूस हो सकती है।
धमनियों में अवरोध होने से ऑक्सीजन युक्त रक्त की आपूर्ति कम हो जाती है, जिससे जल्दी थकान महसूस होती है।
आंखों के आसपास पीले धब्बे जमा होना भी कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का संकेत हो सकता है।
विटामिन-डी के कैप्सूल की जरूरत नहीं, बस खाइए ये तीन चीजें