अमर उजाला
Tue, 28 January 2025
कोलेस्ट्रॉल का बढ़ना शरीर में कई समस्याओं का कारण बन सकता है, ये हृदय स्वास्थ्य के लिए बहुत नुकसानदायक है।
कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर शरीर में कई लक्षण दिखाई देते हैं जिनपर ध्यान देकर तुरंत इलाज प्राप्त करना जरूरी हो जाता है।
कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से हृदय की धमनियां संकरी हो सकती हैं, जिससे रक्त प्रवाह कम हो जाता है।
इससे सीने में दर्द या भारीपन हो सकता है, खासकर शारीरिक मेहनत करते समय।
रक्त में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने से ऑक्सीजन का प्रवाह धीमा हो जाता है जिससे थकावट और कमजोरी महसूस होती है।
कोलेस्ट्रॉल के कारण रक्त प्रवाह बाधित होता है, जिससे आपको नींद में भी दिक्कत हो सकती है।
आंत साफ तो शरीर स्वस्थ, आंतों की गंदगी निकाल फेकेंगी ये चीजें