अमर उजाला
Fri, 4 October 2024
हाई ब्लड शुगर (हाइपरग्लाइसीमिया) की समस्या किडनी-आंखों और हृदय सहित कई अंगों पर असर डाल सकती है।
हाई शुगर वाले लोगों को डायबिटिक नेफ्रोपैथी का खतरा अधिक होता है, जिससे किडनी डैमेज हो सकती है।
शुगर बढ़ने से हृदय में रक्त वाहिकाओं को नुकसान पहुंचता है। इससे हार्ट अटैक-स्ट्रोक हो सकता है।
लंबे समय तक शुगर बढ़े रहने के कारण नसों को क्षति पहुंच सकती है और रक्त संचार बाधित हो सकता है।
डायबिटीज रोगियों में आंखों की समस्याएं होने का खतरा बहुत अधिक देखा जाता है।
डायबिटीज प्रतिरक्षा तंत्र को भी कमजोर कर देती है, यही कारण है कि रोगियों में संक्रमण का खतरा अधिक होता है।
पैरों में अल्सर, संक्रमण जैसी दिक्कतों का जोखिम भी हाई शुगर वालों में अधिक देखा जाता है।
कई समस्याओं में रामबाण है शहद, जान लीजिए इसके फायदे