अमर उजाला
Fri, 5 July 2024
ब्लड प्रेशर बढ़ना शरीर के कई अंगों के लिए दिक्कतें बढ़ा सकता है।
हाई ब्लड प्रेशर के कारण हार्ट अटैक का तो जोखिम रहता ही है, साथ ही इसके और भी कई दुष्प्रभाव हो सकते हैं।
स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, जिन लोगों का ब्लड प्रेशर बढ़ा रहता है उनमें स्ट्रोक होने का खतरा बढ़ जाता है।
हाई ब्लड प्रेशर के कारण किडनी की बीमारियां या किडनी फेलियर भी हो सकता है।
ब्लड प्रेशर बढ़ने से मस्तिष्क की कोशिकाओं को क्षति पहुंचने का जोखिम रहता है।
डायबिटीज रोगियों में ब्लड प्रेशर की समस्या के कारण आंखों की तंत्रिकाओं को भी क्षति हो सकती है।
कहीं आप भी तो नहीं ले रहे हैं ज्यादा फाइबर?