अमर उजाला
Fri, 18 April 2025
आजकल कम उम्र में भी हार्ट अटैक के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इसके पीछे क्या कारण हो सकते हैं?
अनियमित जीवनशैली जैसे देर रात जागना, नींद की कमी जैसे अनहेल्दी डेली रूटीन का दिल पर असर पड़ता है।
मानसिक तनाव और एंग्जाइटी बने रहने का भी हार्ट पर सीधा असर होता है। इससे हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है।
ज्यादा तैलीय, जंक फूड, शुगर या प्रोसेस्ड फूड खाने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है, जो दिल के लिए खतरनाक है।
शारीरिक गतिविधियों की कमी के कारण भी हार्ट अटैक का जोखिम अधिक हो सकता है।
धूम्रपान और शराब की आदत दिल की धमनियों को नुकसान पहुंचाते हैं और ब्लॉकेज की वजह बनते हैं।
बढ़ा हुआ वजन भी हार्ट अटैक का खतरा बढ़ा देता है। इससे दिल को ज्यादा मेहनत करनी पड़ जाती है।
जिन लोगों का ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल अक्सर बढ़ा हुआ रहता है उनमें भी इस जानलेवा समस्या का खतरा अधिक देखा जाता है।
थुलथुले पेट को कैसे कम करें?