इस साग से आयरन-कैल्शियम सबकी हो जाएगी पूर्ति, जरूर खाएं

अमर उजाला

Sat, 30 November 2024

Image Credit : Freepik.com

हरी सब्जियां और साग खाना सेहत के लिए बहुत लाभकारी है। इससे शरीर को जरूरी सभी पोषक तत्व मिल जाते हैं।

Image Credit : istock

पालक अत्यंत पौष्टिक साग है। इसमें विटामिन, खनिज, एंटीऑक्सीडेंट और अन्य पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं। 

Image Credit : Freepik.com

पालक में ल्यूटिन और जेक्सैंथिन नामक एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो आंखों की सेहत के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं।

Image Credit : Freepik.com

मोतियाबिंद और उम्र बढ़ने पर होने वाले मैक्युलर डिजनरेशन (रोशनी कमजोर होने) को रोकने में ये बहुत लाभकारी है।

Image Credit : Freepik.com

पालक में कैल्शियम, विटामिन-के और मैग्नीशियम भी होता है। ये सभी तत्व हड्डियों को मजबूती प्रदान करते हैं।
Image Credit : Freepik.com

पालक में पोटेशियम और नाइट्रेट्स पाया जाता है, जो रक्तचाप को नियंत्रित करने में सहायक है।

Image Credit : freepik.com
इम्यून सिस्टम मजबूत करने के लिए भी पालक खाएं क्योंकि इससे विटामिन-सी और ए के साथ एंटीऑक्सीडेंट प्राप्त होते हैं।
Image Credit : Freepik.com

यह कब्ज को दूर करता है और पेट को साफ रखने में भी मदद करता है।

Image Credit : Freepik.com

रोज पांच बादाम और पांच काजू खाने से क्या फायदा होगा?

Freepik.com
Read Now