एक हफ्ते नींद न पूरी होने से क्या होता है?

अमर उजाला

Sun, 1 December 2024

Image Credit : Freepik.com

अच्छी नींद संपूर्ण स्वास्थ्य को ठीक रखने के लिए जरूरी है। रोज कम से कम 6-8 घंटे की नींद आवश्यक है।

Image Credit : freepik

नींद की कमी शारीरिक और मानसिक दोनों सेहत के लिए हानिकारक है। एक हफ्ते नींद न पूरी होने से क्या होता है?

Image Credit : Freepik.com

एक हफ्ते तक नींद पूरी न होने पर शरीर में थकान और कमजोरी का अनुभव होता है। 
Image Credit : Freepik.com

नींद की कमी से ध्यान केंद्रित करने और निर्णय लेने की क्षमता पर असर पड़ता है। 

Image Credit : Freepik.com

नींद पूरी न होने से इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाती है, जिससे शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता कम हो सकती है।

Image Credit : Freepik.com

नींद की कमी से भावनात्मक स्थिरता पर असर पड़ता है। व्यक्ति जल्दी चिड़चिड़ा, उदास या गुस्सैल महसूस करता है।

Image Credit : Freepik.com

नींद की कमी से रक्तचाप बढ़ने का भी खतरा रहता है, इससे हृदय से संबंधित समस्याएं बढ़ सकती हैं।

Image Credit : freepik.com

नींद की कमी से शरीर के कई हॉर्मोन्स जैसे कि कोर्टिसोल (स्ट्रेस हॉर्मोन) का स्तर असंतुलित हो सकता है, जिससे तनाव बढ़ जाता है।

Image Credit : Freepik.com

लाल रंग की ये सब्जी इन बीमारियों में रामबाण

Adobe stock
Read Now