अमर उजाला
Sat, 4 May 2024
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए स्वस्थ आहार और पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहना जरूरी है।
दिन में 3-4 लीटर पानी पीने से न सिर्फ आप निर्जलीकरण के खतरे से बचते हैं साथ ही इसके और भी कई लाभ हैं।
स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं अगर आप भरपूर मात्रा में पानी पीते हैं तो ये पाचन को ठीक रखने में मददगार है।
कम पानी पीने के कारण कब्ज, अपच, मल त्याग में दिक्कतें बढ़ने का खतरा हो सकता है।
पानी पीते रहने से किडनी के कार्यों में भी मदद मिलती है।
शरीर में पानी की पर्याप्त मात्रा रसायनों को संतुलित रखने के लिए भी जरूरी है।
शरीर को डिटॉक्स करने के लिए पानी पीते रहने को सबसे कारगर तरीका माना जाता है।
गर्मियों के ये आहार दूर कर सकते हैं एनीमिया का खतरा