30 की उम्र के बाद क्यों बढ़ने लगता है स्ट्रोक का जोखिम?
अमर उजाला
Tue, 28 October 2025
Image Credit : Freepik
स्ट्रोक को पहले बुढ़ापे की बीमारी माना जाता था, लेकिन अब 30 की उम्र के बाद और 40 के दशक के युवाओं में इसके मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।
Image Credit : Freepik.com
इसका मुख्य कारण हमारी बदलती जीवनशैली और अनियंत्रित तनाव है।
Image Credit : Freepik.com
तनाव और हाई बीपी
30 की उम्र के बाद करियर का दबाव, आर्थिक चिंताएं की वजह से तनावग्रस्त दिमाग में रक्त वाहिकाएं सिकोड़ जाती हैं जिससे ब्रेन स्ट्रोक का जोखिम बढ़ जाता है।
Image Credit : Freepik.com
जीवनशैली से जुड़ी बीमारियां
इन दिनों युवाओं में समय से पहले डायबिटीज, हाई कोलेस्ट्रॉल और मोटापा जैसी बीमारियां घर कर जाती हैं। जिसकी वजह से धमनियों में रुकावट पैदा होता है, जो स्ट्रोक का सीधा कारण बनता है।
Image Credit : Freepik.com
अनदेखे जोखिम
कई युवा स्लीप एपनिया और माइग्रेन जैसी समस्याओं को अनदेखा करते हैं, जो स्ट्रोक के जोखिम को दोगुना कर सकते हैं।
Image Credit : Freepik.com
वायु प्रदूषण
इसके अलावा, प्रदूषित शहरों में रहने के कारण PM2.5 कण सीधे रक्तप्रवाह में मिलकर नसों को नुकसान पहुंचाते हैं।