क्यों आती हैं हिचकियां?

अमर उजाला

Tue, 15 July 2025

Image Credit : Freepik.com

हिचकी आना एक बहुत ही आम बात है जो किसी को भी, कभी भी आ सकती हैं। 

Image Credit : Freepik.com

ये सुनकर भले ही सामान्य लगें, लेकिन कभी-कभी ये काफी परेशान करने वाली हो सकती हैं। 

Image Credit : Freepik.com

असल में, हिचकियां हमारे शरीर की एक अनैच्छिक (बिना हमारी मर्जी के) क्रिया हैं। हिचकियां आने के पीछे कई वजहें हो सकती हैं-

Image Credit : Freepik

ज्यादा या जल्दी खाना

जब हम बहुत ज्यादा खा लेते हैं या बहुत तेजी से खाते हैं, तो डायाफ्राम (एक मांसपेशी जो छाती और पेट को अलग करती है और सांस लेने में मदद करती है)  पर दबाव पड़ सकता है, जिससे हिचकी शुरू हो सकती हैं।
Image Credit : Freepik.com

तनाव या घबराहट

भावनात्मक तनाव, चिंता या अचानक मिली खुशी या डर भी हिचकियों को ट्रिगर कर सकता है।
Image Credit : Freepik.com

शराब या गैस वाले पेय

शराब या कोल्ड ड्रिंक (कार्बोनेटेड पेय) पीने से भी डायाफ्राम पर असर पड़ता है और हिचकी शुरू हो सकती है।
Image Credit : Freepik.com

घरेलू उपायों से शुगर कैसे कंट्रोल करें?

Freepik.com
Read Now