अमर उजाला
Sat, 16 November 2024
हड्डियों और दांतों को स्वस्थ और मजबूत रखने के लिए कैल्शियम बहुत जरूरी है।
दूध को कैल्शियम का सबसे अच्छा स्रोत माना जाता है। जो लोग दूध नहीं पीते वह कैल्शियम कैसे प्राप्त करें?
सोया प्रोडक्ट्स आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकते हैं। सोया मिल्क का सेवन कर सकते हैं।
हरी पत्तेदार सब्जियां और साग जैसे पालक और मेथी से भी कैल्शियम प्राप्त कर सकते हैं।
बादाम में कैल्शियम के साथ प्रोटीन, विटामिन-ई और फाइबर भी होता है। रोजाना 8-10 बादाम खाएं।
तिल के बीज पोषण से भरपूर होते हैं। इसमें भी कैल्शियम की पर्याप्त मात्रा होती है।
आहार में चिया सीड्स और कद्दू के बीज को शामिल करके भी लाभ पा सकते हैं।
ये एक चीज छोड़ दें तो कंट्रोल हो सकता है आपका वजन