अमर उजाला
Thu, 18 July 2024
हम में से ज्यादातर लोग दिन की शुरुआत चाय-कॉफी पीने से करते हैं।
पर अगर आप चाय की जगह ब्लैक कॉफी से दिन की शुरुआत करते हैं तो इसके कई स्वास्थ्य लाभ हो सकते हैं।
कॉफी में मौजूद कैफीन आपको थकान से बचाने और ऊर्जावान महसूस कराने में मदद करती है।
वजन घटाने, हृदय रोग, अल्जाइमर रोग और टाइप-2 डायबिटीज में भी इससे लाभ मिलने के प्रमाण हैं।
ब्लैक कॉफी न्यूरोलॉजिकल सिस्टम को उत्तेजित करती है और डोपामाइन जैसे "हैप्पी हार्मोन्स" के स्राव को बढ़ाती है।
कॉफी में कैलोरी की मात्रा कम होती है जो आपके वजन को नियंत्रित बनाए रखने में सहायक है।
अध्ययनों से संकेत मिलता है कि ब्लैक कॉफी पीने से शुगर को कंट्रोल रखने में भी लाभ मिलता है।
अभी छोड़ दें ये आदतें वरना समय से पहले दिखने लगेंगे बूढ़े