बायोटिन सप्लीमेंट्स की क्या जरूरत, इन चीजों से भी कर सकते हैं पूर्ति

अमर उजाला

Sun, 28 January 2024

Image Credit : iStock
बायोटिन, विटामिन-बी का ही एक प्रकार है, जो भोजन को ऊर्जा में बदलने में मदद करता है।
Image Credit : istock

पशु और प्लांट बेस्ड दोनों प्रकार के खाद्य पदार्थ बायोटिन प्रदान कर सकते हैं। बालों-त्वचा के लिए इसे बहुत लाभकारी माना जाता है।

Image Credit : istock

बायोटिन (विटामिन बी7) आपकी आंखों, बाल, त्वचा और मस्तिष्क के कार्य के लिए महत्वपूर्ण है। आहार में इसे जरूर शामिल करें।

Image Credit : pexel

अंडे विटामिन बी, प्रोटीन, आयरन और फास्फोरस से भरपूर होते हैं। इसकी जर्दी बायोटिन का समृद्ध स्रोत मानी जाती है।

Image Credit : iStock

मटर, बीन्स और दाल जैसी फलियां प्रोटीन, फाइबर और बायोटिन प्रदान करने में मददगार हैं। 
Image Credit : pexels
सूरजमुखी के बीज और बादाम जैसे नट्स के सेवन से भी बायोटिन की पूर्ति करने में मदद मिल सकती है।
Image Credit : iStock

आहार में शकरकंद को शामिल करना भी लाभकारी है। 125 ग्राम शकरकंद से दैनिक आवश्यकताओं का 8% बायोटिन मिल सकता है।

Image Credit : Istock

खाली पेट खाइए कच्चा लहसुन फिर देखिए इसका कमाल

istock
Read Now