लाल रंग की ये सब्जी इन बीमारियों में रामबाण

अमर उजाला

Sat, 30 November 2024

Image Credit : Adobe stock

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए भोजन की थाली में कई रंग की सब्जियों-फलों को शामिल करें।
Image Credit : Freepik.com

लाल रंग का चुकंदर आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है।  इसमें विटामिन, खनिज, और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं।

Image Credit : Adobe stock

चुकंदर का जूस पीने से शरीर को डिटॉक्स करने के साथ-साथ कई रोगों से बचाव भी होता है।

Image Credit : Adobe stock
चुकंदर का जूस ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में लाभकारी है। इसमें मौजूद  नाइट्रेट्स रक्त वाहिकाओं को चौड़ा करके खून का संचार बढ़ाते हैं।
Image Credit : freepik.com

चुकंदर में आयरन भरपूर होता है, जो लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में मदद करता है।

Image Credit : Freepik.com

जिन लोगों को खून की कमी (एनीमिया) है, उनके लिए चुकंदर किसी रामबाण से कम नहीं है।

Image Credit : istock
चुकंदर में बीटालेन्स नामक तत्व होता है, जो लिवर को साफ करता है और इसे बेहतर ढंग से कार्य करने में मदद करता है।
Image Credit : Adobe stock

इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में भी इसके लाभ हैं। चुकंदर विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट का अच्छा स्रोत है।

Image Credit : Freepik.com

क्या सर्दियों में भी पी सकते हैं नारियल पानी?

freepik.com
Read Now