भोजन के बाद सौंफ और मिश्री खाने की परंपरा सदियों पुरानी है और इसके पीछे वैज्ञानिक कारण छिपे हैं।
Image Credit : Freepik.com
यह सिर्फ एक स्वादिष्ट माउथ फ्रेशनर नहीं है, बल्कि यह हमारे पाचन तंत्र के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है।
Image Credit : Freepik.com
दरअसल, यह एक आयुर्वेदिक नुस्खा है जो भोजन के बाद पाचन को बेहतर बनाने और गट हेल्थ को अच्छा रखने में मदद करता है।
Image Credit : Freepik.com
पाचन को बेहतर बनाने के लिए
सौंफ में एनेथोल नामक एक यौगिक होता है, जो पाचन एंजाइमों को उत्तेजित करता है और भोजन को आसानी से पचाने में मदद करता है। यह गैस, सूजन और पेट में ऐंठन जैसी समस्याओं को दूर करने में भी सहायक है।
Image Credit : Freepik.com
मुंह को तरोताजा करने के लिए
सौंफ में एक प्राकृतिक सुगंध होती है, जो मुंह की दुर्गंध को दूर करती है। इसके साथ मिश्री मिलाने से इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है।
Image Credit : Freepik.com
शरीर को ठंडा रखने के लिए
सौंफ की तासीर ठंडी होती है, जो भोजन के बाद शरीर में गर्मी को कम करने में मदद करती है। यह खासकर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो मसालेदार या तीखा भोजन करते हैं।
Image Credit : Freepik
ये छोटा-सा हरा बीज आपके संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए होता है फायदेमंद