अमर उजाला
Wed, 16 April 2025
शरीर को स्वस्थ और फिट रखने के लिए नियमित व्यायाम जरूरी है। सभी लोगों को दिनभर में खूब चलते रहना चाहिए।
स्वास्थ्य विशेषज्ञ अच्छी सेहत के लिए रोज 10,000 कदम चलने की सलाह देते हैं।
यह कार्डियोवेस्कुलर हेल्थ को बेहतर बनाता है, ब्लड प्रेशर कंट्रोल करता है और हार्ट अटैक का खतरा कम करता है।
रोज 10 हजार कदम चलने से कैलोरी बर्न होती है, जिससे फैट कम होता है और वजन कंट्रोल रहता है।
डायबिटीज के मरीजों को ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रखने में भी इससे मदद मिल सकती है।
वॉक करने की आदत से बोन डेंसिटी बढ़ती है और गठिया जैसी समस्याएं कम होती हैं।
खाने के बाद वॉक करने से डाइजेशन ठीक रहता है और गैस-अपच जैसी समस्याएं दूर रहती हैं।
ये उपाय कर लिए तो लू-गर्मी पास भी नहीं भटकेगी