अमर उजाला
Tue, 4 February 2025
अखरोट खाने को सेहत के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है। ये कई प्रकार के पोषक तत्वों का खजाना है।
अखरोट पोषण से भरपूर होता है, लेकिन कुछ लोगों के लिए यह स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी पैदा कर सकता है।
जिन लोगों को नट्स से एलर्जी होती है उन्हें अखरोट खाने से कई समस्याएं जैसे खुजली, सूजन, सांस लेने में कठिनाई हो सकती है।
अखरोट में फाइबर अधिक होता है। इसके अधिक सेवन से दस्त (डायरिया) या गैस की समस्या हो सकती है।
अखरोट में ऑक्सलेट की मात्रा भी अधिक होती है, जिससे किडनी स्टोन (पथरी) का जोखिम बढ़ सकता है।
अखरोट में टायरामाइन नामक पदार्थ होता है, जो माइग्रेन के ट्रिगर के रूप में कार्य कर सकता है।
अखरोट में मौजूद कुछ तत्व ब्लड प्रेशर को कम कर सकते हैं। यदि आपको पहले से लो ब्लड प्रेशर की समस्या है तो अखरोट का सेवन कम करें।
ब्लड प्रेशर बढ़ने के सबसे बड़े लक्षण क्या हैं?