अमर उजाला
Fri, 15 November 2024
चिया सीड्स को सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है, ये पोषण तत्वों से भरपूर होते हैं।
इन सीड्स में फाइबर, प्रोटीन, ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है।
पाचन तंत्र को सुधारने, वजन घटाने, कोलेस्ट्रॉल कम करने में ये फायदेमंद है। पर कुछ लोगों के लिए ये नुकसानदायक भी हो सकता है।
चिया सीड्स ब्लड प्रेशर को कम कर सकते हैं, इसलिए जिन्हें पहले से लो ब्लड प्रेशर की समस्या है, उन्हें इसे खाने से बचना चाहिए।
इसमें फाइबर की उच्च मात्रा होने के कारण आपको गैस, सूजन या दस्त की समस्या हो सकती है।
गर्भवती या स्तनपान कराने वाली महिलाओं को डॉक्टर से परामर्श के बाद ही चिया सीड्स खाना चाहिए।
रोज खाइए ये एक फल, कमजोर इम्युनिटी की दूर हो जाएगी टेंशन